झारखंड

सिल्ली प्रखंड में हुआ जनता दरबार का आयोजन  

सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत लोवादाग पंचायत के धरमपुर गांव में जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार,अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अपने-अपने समस्याओं से पदाधिकारी को अवगत कराया। वहीं अबुआ आवास का 27 आवेदन, पेयजल का 3, पेंशन का 6 आवेदन आए। साथ ही साथ अबूआ आवास के 7 आवेदन का निष्पादन, पेयजल हेतु कुआं के लिये 3 आवेदन का निष्पादन, पेंशन योजना के 6 आवेदन का निष्पादन किया गया। दूसरी ओर प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि पेयजल की समस्या ज्यादातर है जिसको देखते हुए पेयजल विभाग को जानकारी दिया गया है ताकि जल्द से जल्द जितने चापाकल खराब है उसे दुरुस्त किया जाए एवं कुआं भी गांव में दिया गया और वृद्ध व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।