सिल्ली :- सिल्ली मेन रोड स्थित बबलू ज्वेलर्स से दिन के 10 बजे उचक्कों ने लाखों रुपये के गहने ले भागे। प्रतिदिन की तरह बबलू ज्वेलर्स के संचालक किशन गुप्ता अपने घर से अपने स्कूटी से दुकान पहुंचे तथा दुकान खोल कर आभूषण से भरा बैग दुकान के बैंच पर रख कर साफ सफाई कर रहे थे।साफ सफाई करने के बाद बगल में झाड़ू रखने गए तब तक इधर उचक्के ने बेग ले भागे। पास के दुकान में काम करने वाले एक युवक ने देखा दो युवक बैग लेकर बाइक पर जा रहा था। कुछ समझ पाता तब तक काफी देर हो चुकी थी।घटना की सूचना मिलते ही सिल्ली पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है। कुछ दूरी पर एक दुकान का सीसीटीवी को खंगाला गया उसमें दो युवक को बैग ले जाते हुए देखा गया। कितना लागत की गहना की चोरी हुई है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाया है।