---Advertisement---

सीएम हेमन्त सोरेन से झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

On: September 20, 2024 4:41 PM
---Advertisement---

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की अध्यक्ष श्रीमती रंजीता हेंब्रम, महासचिव श्री राहुल कुमार तथा केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री रिंकू कुमार ने मुलाकात की। इस अवसर पर संयुक्त रूप से उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष झारखंड प्रशासनिक सेवा के पुनर्गठन तथा अन्य लंबित मुद्दों के समाधान के लिए राज्य सरकार की ओर से पहल किए जाने का अनुरोध किया तथा  मुख्यमंत्री को सदस्यों की भावनाओं से अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे संघ के साथ है। राज्य सरकार इस दिशा में बहुत तेजी से काम कर रही है। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की लंबित मांगों पर राज्य सरकार की ओर से सहानुभूति पूर्वक यथोचित विचार किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सीसीई डिवीजन का रक्तदान शिविर आयोजित

RSS कार्यालय पेट्रोल बम हमला: आतंकी कनेक्शन की आशंका, पाकिस्तान भेजा गया था हमले का वीडियो

झारखंड राज्यसभा चुनाव में बैजनाथ राम और परिमल नथवानी विजयी, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला: गिरफ्तार आरोपी हिरासत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में घायल

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला मामले में गिरफ्तार दो आरोपी थाना हाजत से फरार, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल,कोडरमा से पकड़े गए थे दोनों आरोपी

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत