

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले से एक बार फिर झारखंड को शर्मसार करने वाली घटना आ रही है जहां कथित रूप से एक व्यक्ति मूक बधिर महिला को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे छोड़ दिया। पीड़िता ने अपने परिजनों को इशारों में घटना के बारे में बताया।इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आक्रोशित लोगों ने आरोपी का घर फूंक दिया। आरोपी भी धनबाद का रहने वाला है।
धनबाद पुलिस के मुताबिक आरोपी ने रविवार शाम को महिला को कथित तौर पर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
सरायढेला थाना प्रभारी नूतन मोदी ने बताया, ‘‘आरोपी ने मूक-बधिर महिला के साथ कथित तौर पर रेप किया। इसके बाद सोमवार की सुबह पीड़ित महिला को छोड़ दिया. पीड़िता ने अपने माता-पिता को सांकेतिक भाषा में पूरी घटना बताई. इसके बाद परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.’’
पीड़ित के परिजनों ने थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने रविवार देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा. सोमवार सुबह इस खबर के फैलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी के घर का घेराव कर लिया और उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की. धनबाद पुलिस ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया. पीड़ित के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं.
आक्रोशित भीड़ ने आरोपी का घर फूंका
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 22, 2026
Akash Lohra
September 22, 2026






