गढ़वा: झारखंड राज्य आंदोलन में अग्रिम भूमिका निभाने वाले झारखंड आंदोलनकारी मुरली श्याम सोनी को झारखंड सरकार के द्वारा एवं जिला प्रशासन के द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में सार्वजनिक झंडातोलन स्थल पर माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं जिले के उपायुक्त शेखर जमुआर के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुरली श्याम सोनी ने झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन के लोगों का हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।