झारखंड

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 62 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, स्क्रूटनी के बाद बचे 743 प्रत्याशी

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड के 43 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। स्क्रूटनी के बाद 62 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं और 743 उम्मीदवार चुनावी रण में बच गये हैं। पहले चरण के चुनाव में कुल 805 प्रत्याशियों ने 1613 सेट में नामांकन दाखिल किया था। 30 अक्टूबर को प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि है। उसके बाद प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लग जायेगी।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।