झारखंड

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में 43 सीटों पर वोटिंग संपन्न, शाम 5 बजे तक 65% मतदान

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में 43 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक 65% मतदान दर्ज किया गया है। कई मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे के पहले पहुंचने वाले मतदाताओं को वोट करने की अनुमति दी गई। इस बार भी शहरी क्षेत्रों की जगह ग्रामीण क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत अधिक रहा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, उनका बेटा बाबूलाल सोरेन, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री रामेश्वर उरांव, रांची विधायक सीपी सिंह और जेएमएम की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी चुनावी मैदान में हैं। बाकी बची 38 सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!