झारखंडराष्ट्रिय

मानसून सत्र के लिए झारखंड विधानसभा को कैबिनेट से मिली मंजूरी, अंतिम चरण में पहुंची आयोजन की तैयारी…

ख़बर को शेयर करें

राँची :- कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में सदन के सुचारू रूप से संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है। इस बैठक में कई लोग शामिल होंगे।

बैठक में शामिल होने के लिए सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन भाजपा अब तक इस सर्वदलीय बैठक से दूरी बना कर रखा हुआ है। आज की बैठक के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अलग-अलग बैठक करेंगे। इसके बाद 28 जुलाई से चार अगस्त तक सदन चलेगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।