---Advertisement---

गया में झारखंड-बिहार के मोस्टवांटेड नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, सिर पर था 18 लाख का इनाम

On: February 26, 2025 7:44 AM
---Advertisement---

गया: बिहार-झारखंड के कुख्यात नक्सली विवेक यादव की हत्या कर दी गई है। विवेक यादव पर बिहार सरकार की ओर से 3 लाख जबकि झारखंड सरकार की ओर से 15 लाख यानी कुल 18 लाख का इनाम रखा गया था। दरअसल, गया के नक्सल प्रभावित डुमरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर में एक लाश मिली थी, जिसकी पहचान देर शाम नक्सली विवेक यादव के रूप में की गई।

बताया जाता है कि नक्सली नेता संदीप यादव की मौत के बाद विवेक यादव ने नक्सली संगठन की कमान संभाल रखी थी। पक्का बांध के पास मिली लाश की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने पहले अज्ञात समझकर पोस्टमार्टम के लिए शव को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। अज्ञात शव की पहचान में जब पुलिस जुटी तो पता चला कि शव नक्सली विवेक यादव का है। इसके बाद परिजनों ने विवेक यादव के रूप में पहचान कर ली। माना जा रहा है कि नक्सलियों के आपसी वर्चस्व की लड़ाई में विवेक यादव को गोली मारी गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी