---Advertisement---

झारखंड कैश कांड बड़ा एक्शन,मंत्री आलमगीर के ओएसडी संजीव और उनका नौकर जहांगीर गिरफ्तार

On: May 7, 2024 4:50 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में एक और कैश कांड में प्रवर्तन निदेशालय की सोमवार से आधा दर्जन ठिकानों पर चल रही रेड में 35 करोड़ 23 लाख रुपए बरामद किए हैं। इस मामले में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके नौकर जहांगीर आलम के यहां से नोटों का जखीरा बरामद हुआ था।जिन्हें गिनने के लिए मशीन मांगनी पड़ी थी। उसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि कांग्रेसी कोटे से बने मंत्री आलमगीर आलम के सचिव के सहायक के यहां से करोड़ों रुपए कैश बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि सस्पेंड चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के भी ठिकानों पर रेड चल रही है।

सूत्रों का कहना है कि या छापामारी पीएमएलए एक्ट के तहत की जा रही है। इस छापामारी से हड़कंप मच गया है।

झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के सहायक के घर पर ईडी ने छापेमारी कर तकरीबन 35 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं।जांच एजेंसी ईडी ने मौके पर नोटों को गिनने के लिए कई मशीनें भी बुलाई।

आशंका जताई जा रही है कि चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए उक्त रकम रखे गए थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

CJI सूर्यकांत के भाई को फोन कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल, चीफ जस्टिस बोले- क्या वह मुझपर हुक्म चलाएगा…

जमशेदपुर:हाई कोर्ट का फैसला!साकची गुरुद्वारा कमेटी के चुनाव का मामला सवाल कौन जीता कौन हारा!

ग्लोबल पॉपुलैरिटी लिस्ट में पीएम मोदी का जलवा, 68% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता; ट्रंप काफी पीछे

रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जामताड़ा: आयुष्मान भारत योजना में बड़ा गड़बड़ झाला, 650 फर्जी सर्जरी,डीसी ने…!

जमशेदपुर:बाईकों में मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ बड़ा एक्शन, जप्त साइलेंसरों पर बुलडोजर, जुर्माना वसूली