

बैठक में व्यापारियों ने कोल्हान प्रमंडल में बंद खदानों के न खुलने से विकास में आ रही रुकावट पर चिंता जताते हुए सरकार से पहल की मांग की। रांची-गुमला राजमार्ग के आंजन धाम और नगड़ी टोल प्लाजा पर जारी टोल वसूली, राज्य की बाजार समिति की जर्जर दुकानों की मरम्मत के लिए DFFT फंड से व्यवस्था, और ई-इन्वॉयसिंग के बावजूद ई-वे बिल की अनिवार्यता जैसे मुद्दे भी उठाए गए ।महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने विभागीय वार्ता का आश्वासन दिया और कहा कि इस पर फिक्की, कैट और पूर्वी क्षेत्र के अन्य चैंबर्स का सहयोग लिया जाएगा।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
November 4, 2026





