

इस दौरान सीएम चंपई ने झारखंड के सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए भरोसा जताया कि प्राथमिकता के आधार पर समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाए। जिससे राज्य की जनता को इसका लाभ मिले और झारखंड खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।
कार्यक्रम को मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक सोनाराम सिंकू, सविता महतो, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, समीर महंती, दशरथ गागराई, निरल पुरती, दीपक बरुआ, बन्ना गुप्ता व जोबा मांझी ने आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विपक्ष पर हमला बोलते हुए सभी ने कहा कि आज हेमंत बाबू हमारे बीच नहीं है लेकिन पर जल्द हमारे साथ आएंगे तब तक उनकी सोच को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
November 5, 2026






