---Advertisement---

इंस्टाग्राम पर लाइव के साथ झारखंड की डांसर सोना ने की मुंबई में सुसाइड

On: July 22, 2023 9:16 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर : इंस्टाग्राम पर रील बनाकर सुर्खियों में रहने वाली झारखंड की पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र के गैंताडीह निवासी प्रीति हांसदा उर्फ सोना मुंबई में इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम कर पंखे के सहारे आत्महत्या कर लेने की खबर से हड़कंप मच गया है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते हैं उसके परिजन फ्लाइट से मुंबई पहुंचे। उसका शव लेकर जमशेदपुर आने की तैयारी में जुटे हुए थे।

खास बात यह बताई जा रही है कि वह जब लाइव स्ट्रीम कर आत्महत्या करने के प्रयास में लगी हुई थी उस समय उसका लाइव वीडियो देखने वालों ने कॉमेंट कर उसे रोकने की भरसक कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी और खुद फंदा बनाकर झूल गई। उसने आत्महत्या क्यों की इसका कारण पता नहीं चल पाया है लेकिन वह फिल्म इंडस्ट्री में अपने को स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास और संघर्ष में जुड़ी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोना का विवाह गैंताडीह में हुआ था। वह अपने पति और एक बच्चे को छोड़कर मुंबई में थी। वह मुंबई में बतौर डांसर रह रही थी।भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव समेत कई दिग्गज गायक तक उसे फॉलो करते थे। वह रील भी बनाती थी।

इधर दूसरी और सोना के मुंबई जाने के बाद पति ने बच्चे को अपने पास रखा और बच्चे से मिलना बंद करा दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी