---Advertisement---

झारखंड पात्रता परीक्षा की तिथि फिर बदली, अब 26 अप्रैल को होगा एग्जाम

On: March 20, 2026 7:15 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा-2024 (JET 2024) को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 29 मार्च 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रशासनिक कारणों से अब इसकी नई तिथि 26 अप्रैल 2026 तय की गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए JPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

आयोग के इस फैसले से हजारों अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। साथ ही, परीक्षार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या और दायरा भी बढ़ाया गया है।

पहले सीमित शहरों में होने वाली परीक्षा अब अधिक शहरों में आयोजित की जाएगी। आयोग ने हजारीबाग को नया परीक्षा केंद्र बनाते हुए कुल छह शहरों में परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। अब ये शहर शामिल हैं रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, देवघर और हजारीबाग (नया परीक्षा केंद्र)।

अभ्यर्थियों को इन छह शहरों में से अपनी प्राथमिकता के अनुसार तीन परीक्षा केंद्र चुनने होंगे। यह चयन अवरोही क्रम (First, Second, Third Preference) में करना होगा, ताकि आयोग केंद्र आवंटन में सुविधा हो सके।

JPSC ने परीक्षा केंद्र बदलने के लिए उम्मीदवारों को एक और अवसर दिया है। अभ्यर्थी 24 मार्च से 30 मार्च 2026 (शाम 5 बजे तक) आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता में संशोधन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि यह संशोधन विंडो सिर्फ परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ही है। आवेदन पत्र में अन्य किसी प्रकार के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now