---Advertisement---

झारखंड सरकार छात्रों के लिए दिल्ली में बनाएगी हाॅस्टल : चमरा लिंडा

On: September 22, 2025 10:16 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड सरकार राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए जो UPSC की तैयारी कर रहे हैं, राजधानी दिल्ली में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इसकी घोषणा राज्य के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने की। मंत्री लिंडा रांची स्थित संत जेवियर्स कॉलेज में ट्राइबल सोसाइटी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह निर्णय मीणा समुदाय की पहल से प्रेरित होकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मीणा समुदाय के अधिकारियों ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में अपने समाज के छात्रों के लिए एक भवन का निर्माण कराया है, जिससे प्रेरणा लेकर झारखंड सरकार ने भी यह कदम उठाने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के युवाओं को अधिक संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) जैसी शीर्ष सेवाओं में लाने की आवश्यकता है, क्योंकि राज्य के विकास की दिशा तय करने में मंत्रियों के साथ-साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संघर्ष करते हुए आगे बढ़ें और शिक्षा के माध्यम से अपनी क्षमता का विकास करें। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह