झारखंड

फरवरी में ही आम बजट पेश करेगी झारखंड सरकार, चुनावी वर्ष के मद्देनजर बजट में वृद्धि की संभावना

झारखंड वार्ता

रांची:- झारखंड सरकार 2024 का आम बजट फरवरी में ही पेश करेगी। इसके लिए सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं अगले साल विधानसभा चुनाव भी है। ऐसे में बजट में इजाफा होने की संभावना है। चुनावी वर्ष होने की वजह से आगामी वित्तीय वर्ष का बजट भी चुनाव को ध्यान में रखकर पेश करने की तैयारी की जा रही है। मार्च के प्रथम सप्ताह में लोकसभा चुनाव की संभावित घोषणा को ध्यान में रखकर फरवरी में ही आम बजट पेश करने की तैयारी की जा रही है। वर्तमान सरकार के द्वारा अब तक हर वर्ष तीन मार्च को बजट पेश किया जाता रहा है, इस लिहाज से इस बार समय से पहले बजट लाए जाने की तैयारी है।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।