---Advertisement---

झारखंड एक समृद्ध राज्य है बावजूद अभी तक अपेक्षित – भोला

On: August 7, 2024 2:29 AM
---Advertisement---

सिल्ली: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह सोमवार की देर रात ट्रेन से बनारस के लिए रवाना हुए। वे मुरी स्टेशन पर रांची से सड़क मार्ग से आए। वीआईपी लाउंज में वे बीजेपी के कार्यकर्ताओं से मिले। संगठन एवं स्थानीय मुद्दों पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड राज्य जेएमएम एवं कांग्रेस की सरकार से पूरी अराजकता माहौल है। वर्तमान हेमंत सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जनता के साथ अन्याय किया है। आने वाले विधान सभा चुनावों में झारखंड की जनता हिसाब चुकता करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की है जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है। झारखंड एक समृद्ध राज्य है बावजूद इसका अभी तक अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ही इस राज्य का समुचित विकास कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। संगठन के मुद्दे पर बातचीत की एवं कार्यकर्ताओं से विधानसभा के चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस मौके पर भाजपा के कमलेश राम, अमित महतो, अंबुज रजक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद

पलामू: दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की बाइक अनियंत्रित,मौत,परिजनों में कोहराम

झारखंड:मंत्री इरफान के स्वास्थ्य विभाग में एक और घोटाले की बदबू,मुख्य सचिव ने दी अपर सचिव को जांच के आदेश

गढ़वा:महासंभूति तर्कब्रह्म बाबा श्री श्री आनंदमूर्ति जी के 105 वें जयंती पर भव्य कार्यक्रम संपन्न

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित