

रांची:- झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर 15 नवंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी पूर्ण हो चुकी है। इस समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण की उपस्थिति में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार के तीसरे चरण का शुभारंभ होगा। स्थापना दिवस के अवसर पर 1714.44 करोड़ रुपए की कुल 229 योजनाओं का उद्घाटन एवं 5328.30 करोड़ रुपए की कुल 677 योजनाओं का शिलान्यास होगा। समारोह अपराह्न दो बजे शुरु होकर अपराह्न 03:30 बजे समाप्त होगा।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 28, 2026






