झारखंड

Jharkhand Loksabha Election 2024: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

Jharkhand Loksabha Election 2024: झारखंड की चार लोकसभा सीट गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर पर वोटिंग खत्म हो गई है। इन चार सीटों पर शाम 5 बजे तक 61.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिन चार सीटों पर चुनाव हुए, वहां कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

शाम 5 बजे तक रांची में 58.73 प्रतिशत, धनबाद में 58.90 प्रतिशत, जमशेदपुर में 64.30 प्रतिशत और गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि मतदान के दौरान 14 बैलेट यूनिट, 8 कंट्रोल यूनिट और 43 वीवीपैट बदले गए हैं। नेहा अरोड़ा ने कहा कि धनबाद में 6 बैलेट यूनिट, चार कंट्रोल यूनिट और 8 वीवीपैट तकनीकी खामियों की वजह से बदला गया। वहीं, गिरिडीह में मतदान के दौरान 14 वीवीपैट बदले गए। जमशेदपुर में चार बैलेट यूनिट, 2 कंट्रोल यूनिट और 14 वीवीपैट। वहीं, रांची में चार बैलेट यूनिट, दो कंट्रोल यूनिट और सात वीवीपैट बदले गए। उन्होंने मतदान शांतिपूर्ण जारी होने का दावा किया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।