---Advertisement---

झारखंडी मंत्री बन्ना ने पीएम मोदी के जमशेदपुर आगमन के बाद कई सवालों के जवाब मांगे

On: September 15, 2024 3:35 PM
---Advertisement---

रांची: प्रधानमंत्री के जमशेदपुर दौरे के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कई सवालों के जवाब मांगे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने नेशनल हाईवे 33 फोरलेन में सफर का आनंद लिया और जमशेदपुर पहुंच कर एक सभा को सम्बोधित भी किया। अब उनसे झारखण्ड की जनता से जुड़े कुछ सवाल पूछना चाहता हूँ:

1)आदिवासियों के लिए सरना धर्म कोड लागू हुआ क्या?या वें यदि आदिवासी समुदाय के हितैसी हैं तो कब तक इसकी घोषणा करेंगे?

2)एक पिछड़ा जाति से वें आते हैं, चुनावी भाषणों में भी जिक्र करते है तो पिछड़ों के लिए 27 % आरक्षण के विषय में कोई घोषणा उन्होंने किया क्या, नहीं तो क्यों नहीं किया?

3)झारखण्ड की चुनी सरकार को अपदस्थ करने के लिए व्याकुल भाजपा क्या कथित तौर पर अपमानित हुए चम्पाई सोरेन जी को एनडीए का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगी?

4)सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी झारखंड का बकाया पैसा केंद्र सरकार ने हड़प लिया हैं, प्रधानमंत्री जी बताये कि झारखंड को 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया क्या?

5)दो साल पहले प्रधानमंत्री जी ने नेशनल हाईवे 33 के फोरलेन कार्य का उद्घाटन ऑनलाइन किया था, आज वें स्वयं नेशनल हायवे 33 फोरलेन पर सफर किए इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी स्वीकार किए लेकिन क्या उन्होंने देखा कि चांडिल गोलचककर के बाद करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण आज भी अधूरा पड़ा हुआ हैं,दूसरी तरफ आज भी रेलवे ओवरब्रिज का कार्य अधूरा हैं जिस कारण आये दिन जाम होता हैं और सड़क दुर्घटना में झारखंड की जनता की जान जा रही हैं तो इन मौतों की जिम्मेदारी किसकी हैं? इन मौतों का भी कोई जाँच होगा प्रधानमंत्री जी?

दो साल पहले जिस सड़क का ऑनलाइन उद्घाटन आपने किया था आज उस नेशनल हाईवे की स्थिति है कि सड़क पर गड्ढे हो गए है कहीं पर फोड़े जैसे फूल गए हैं क्या इस भ्रष्टाचार की जाँच कराएंगे प्रधानमंत्री जी?

झारखंड की जनता का यह सवाल इसलिए जायज हैं क्युकि आज आपने सारे प्रोटोकॉल तोड़कर आपने इस सड़क से यात्रा की हैं!

झारखंड भाजपा हमारी सरकार पर लॉ एंड आर्डर खराब होने और नक्सली एवं आतंकवादी गतिविधियों के होने का दुष्प्रचार करती हैं, आज आपने बिना किसी पूर्व निर्धारित सूचना एवं तैयारी के 130 किलोमीटर तक सड़क मार्ग से यात्रा की और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पुनः उसी सड़क से वापस आये, आपसे पूछना चाहता हूँ कहीं भी सुरक्षा में कमी आपको दिखी? लॉ एंड आर्डर में कोई दिक्कत दिखी? यही हैं झारखंड में मजबूत इंडिया गठबंधन सरकार की मजबूती और झारखंड पुलिस और अधिकारीयों की लग्नशिलता एवं बेहतर कानूनी सेवा एवं व्यवस्था का स्वरूप।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह