---Advertisement---

क्राइस्ट विश्वविद्यालय बेंगलुरु में सम्मानित हुईं झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

On: March 2, 2025 4:39 PM
---Advertisement---

रांची: बेंगलुरु के क्राइस्ट विश्वविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्रों के सम्मान समारोह में झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सम्मानित हुई। इस सम्मान समारोह में देश भर के कई सांसद, विधायक और मंत्री सम्मानित हुए। क्राइस्ट विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद समाज में अपने काम के दम पर अलग पहचान बनाने वाले सफल छात्रों को ये सम्मान दिया गया। सम्मान पाने वाले सभी आज अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर मुकाम पर है। सम्मान पाने के बाद मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि अपनों के हाथ सम्मान पाना गर्व की बात है। बेंगलुरु के क्राइस्ट विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मान पा कर जो सुखद अनुभूति हुई उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है।

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य को गढ़ने में शिक्षण संस्थान का हमेशा से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गुरुदेव हमेशा पथ प्रदर्शक की भूमिका में रहे है। क्राइस्ट विश्वविद्यालय देश के गिने चुने उन विश्वविद्यालयों में शामिल है जहां शिक्षा प्राप्त करना हर एक मेधावी छात्र का सपना होता है। विश्वविद्यालय के प्रांगण में आ कर पुरानी यादें ताजा हो गई और वो तमाम सपने भी जो भविष्य को लेकर अक्सर देखती थी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ सांसद सुधा मूर्ति, सांसद फ्रांसिस जॉर्ज, कर्नाटक सरकार में राजस्व मंत्री कृष्णा गौड़ा, सांसद मल्लेश बाबू , विधायक चांडी ओमन, विधायक दर्शन ध्रुवनरायणा , सांसद सागर ईश्वर खंड्रे को विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर में एहतियात, छह थाना क्षेत्रों में लागू हुई धारा 163, देखें क्या है पाबंदियां

पुलिस वैन से खींचकर हिमांशु सिंह की हत्या मामला:सीएम हेमंत ने लिया संज्ञान,जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला एसएसपी को हटाया

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

रानीश्वर:आदिवासी सेंगेल अभियान ने शहीदों को किया नमन, समाज के लिए रखी मांगे