झारखंड: फिर से एक बार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक
Satish Sinha
November 18, 2025 (Last updated: November 18, 2025) 1 minute read
जमशेदपुर : झारखंडवासियों को सरकार के द्वारा चल रहे हरेक योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए फिर से एक बार सभी पंचायतों में आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू की जा रही है। ताकि सरकारी योजना का लाभ पाने से कोई वंचित न रह सके।
इस संदर्भ में झारखंड सरकार के सचिव अविनाश कुमार की ओर से इसके लिए सभी आयुक्त और उपायुक्त को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी है.
शिविर के माध्यम से पंचायत के लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने का काम किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित नहीं रहे.
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।