झारखंड

झारखंड पार्टी प्रत्याशी मनदीप मल्लाह ने गढ़वा से भरा नामांकन पर्चा

गढ़वा: शुक्रवार को मनदीप मल्लाह ने झारखंड पार्टी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गढ़वा रंका विधानसभा में नेतृत्व करने का मौका मिलता है तो उनकी पहली प्राथमिकता रोजगार, स्वास्थ्य शिक्षा पर होगी। इसके बाद भय भूख भ्रष्टाचार को मिटाना उनकी दूसरी प्राथमिकता होगी।

मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और यहां के वर्तमान प्रतिनिधि कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।‌ झारखंड सरकार बड़े बड़े वादे के साथ सत्ता में आई थी कि प्रत्येक वर्ष बेरोजगार 5 लाख युवाओं को नौकरी देगी लेकिन सरकार ने युवाओं को केवल ठगने का काम किया।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।