---Advertisement---

ईद-सरहुल व रामनवमी में शांति के लिए झारखंड पुलिस अलर्ट, ड्रोन-सीसीटीवी से होगी निगरानी

On: March 27, 2025 3:38 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से जोड़ा गया।

डीजीपी ने त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करने हेतु कड़े निर्देश जारी किए और निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन समीक्षा की गई। डीजीपी गुप्ता ने जोर देकर कहा कि “असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए उन्हें किसी भी अराजकता फैलाने का मौका न दिया जाए।” साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से त्योहारों के दौरान 24×7 नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने और वीआईपी मूवमेंट में सुरक्षा चाकचौबंद करने को कहा। इस बैठक में सभी रेंज के आईजी और डीआईजी ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का रोड मैप प्रस्तुत किया, जिसमें अखाड़ा समितियों के साथ समन्वय, जुलूस मार्गों के सर्वेक्षण और स्थानीय नेताओं के साथ संवाद जैसे उपाय शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी