झारखंडहजारीबाग

झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन की बैठक संपन्न

ख़बर को शेयर करें

भास्कर उपाध्याय

हजारीबाग:- सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रांगण में झारखंड प्राइवेट स्कूल संगठन के पदाधिकारियों की बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता सदर प्रखंड के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया।
बैठक में स्कूल के संचालक/प्राचार्य सम्मान समारोह करने पर चर्चा हुई। आज की बैठक में सभी पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान समारोह पहले ही होना चाहिए था क्योंकि हम लोग अपना सारा पैसा, मेहनत, अपने बाल-बच्चों के सपने, सारा ताकत हम लोग स्कूल में ही लगा दिए हैं। अपने गांव के बच्चों को शिक्षित करना, लोगों को रोजगार देना और देशभक्ति के लिए प्रेरित करना यही हम लोगों का लक्ष्य रहा है।

इस प्रकार के कार्यक्रम से शिक्षकों में हौसला अफजाई होगी। आज की बैठक में अध्यक्ष विनोद भगत, सचिव प्रभु दयाल कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष राजेश शर्मा, प्रखंड सचिव हरिनारायण प्रसाद, संगठन कर्ता राजेंद्र प्रसाद मेहता, अनिल प्रसाद मेहता, रंजीत प्रजापति, नरेश कुमार यादव उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।