---Advertisement---

झारखंड: सिपाही बहाली ‘मौत की दौड़’ बंद! अब सिर्फ 6 मिनट में

On: March 13, 2025 11:22 AM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में पुलिस, होमगार्ड, उत्पाद सिपाही और जेल कक्षपाल की बहाली में दौड़ पर उठे सवाल और मौतों के बाद झारखंड सरकार गंभीर हो गई। हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इससे राज्य के वैसे युवाओं को फायदा मिलेगा, जो सिपाही बनना चाहते हैं. पिछले दिनों उत्पाद सिपाही बहाली दौड़ में 12 प्रतिभागियों की मौत को देखते हुए पुलिस, उत्पाद सिपाही, कक्षपाल, होमगार्ड आदि सभी तरह की बहाली परीक्षा में दौड़ की सीमा कम कर दी गयी है.अब प्रतिभागियों को 60 मिनट में 10 किलोमीटर नहीं, बल्कि छह मिनट में पुरुषों को 1600 मीटर (एक मील) और महिलाओं को 10 मिनट में 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी.

31 प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर

बुधवार को कैबिनेट की हुई बैठक में झारखंड राज्य के पुलिस, कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), उत्पाद सिपाही संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 के गठन से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गयी है. बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. उत्पाद बहाली की शैक्षणिक योग्यता 10वीं या मैट्रिक पास रखी गयी है. शारीरिक माप इडब्ल्यूएस, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेमी, सीना 81 सेमी रखी गयी है. एसटी-एससी वर्ग के लिए ऊंचाई 155 एवं सीना 79 सेमी रखी गयी है. महिलाओं को छूट देते हुए ऊंचाई 148 सेमी रखी गयी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now