---Advertisement---

झारखंड राज्य किसान सभा का खूँटी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी बैठक संपन्न

On: November 25, 2025 11:32 AM
---Advertisement---

खूंटी :- जिला किसान सभा द्वारा खूंटी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी बैठक खूंटी में सम्पन्न, खूंटी जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन का निर्णय।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा किसान आन्दोलन के 5 वीं वर्षगांठ पर संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर खूंटी सहित देश भर के 500 जिला जिला मुख्यालयों पर देशव्यापी किसान – मजदूर प्रदर्शन होगा। किसानों के फसलों के लिए एम् एस पी की कानूनी गारंटी,10 दिसम्बर 2021 को किसान आंदोलन एवं मोदी सरकार के लिखित समझौता को लागू करने,4 लेबर कोड रद्द करने, पंचायत स्तर पर धान क्रय केंद्र खोलने, हाथियों सहित जंगली जानवरों के आतंक से किसानों को निजात दिलाने, बिजली स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, झारखंड में घोषित एम् एस पी के बजाय 16 रू धान खरीदी पर रोक लगाने, किसानों एवं आदिवासियों को वनपटटा देने, मनरेगा में 200 दिन काम 600 रू मजदूरी देने,जबरन जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने, किसान विरोधी बीज विल वापस लेने, सर्वाधिक निजीकरण, महंगाई, बेरोजगारी, खनिज संपदा पर कारपोरेट कब्जा पर रोक लगाने,सी,एन,टी – एसपीटी एक्ट की रक्षा करने, पेशा नियमावली लागू करने, लगातार बढ़ रही पलायन, विस्थापन, किसान आत्महत्याएं पर रोक लगाने सहित किसान मुद्दे शामिल होंगे। देशव्यापी यह प्रदर्शन एतिहासिक होगा। उक्त प्रदर्शन में ट्रेड यूनियन मोर्चा का पूरजोर समर्थन रहेगा।इस अवसर पर राज्य किसान सभा सदस्य प्रदीप गुड़िया,राखोहरी चौधरी, कल्याण गुड़िया, सदानंद स्वासी,सेक मुंडा, जितेन्द्र होरो,उलबुत होरो,संतोष ब़ोदरा,महेश पहान,माथर देव मुंडा, लक्ष्मन गुड़िया,बुलू मुंडा आदि उपस्थित थे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now