झारखंड

कोटा में झारखंड के छात्र ने की आत्महत्या, छात्रावास के कमरे मृत पाया गया

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज़

Suicide:- कोटा में फिर झारखंड के छात्र ने आत्महत्या कर ली है। कोटा में झारखंड के छात्र की खुदकुशी का यह चौथा मामला है। जानकारी के अनुसार, एक छात्र अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। मृतक छात्र की पहचान शुभ चौधरी के रूप में हुई है। कोटा में रहकर वह जेईई-मेन्स की तैयारी कर रहा था। शुभम पिछले दो साल से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। आज सुबह उसका शव छत से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के परिवार को सूचित कर दिया गया है। परिवार के कोटा पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।