

रांची: प्रदेश के बेरोजगार युवा तैयार रहें तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेश के ब्यूरोक्रेट के साथ बैठक में निर्देश दिया है कि सितंबर माह 2024 के अंत तक राज्य सरकार के विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 30 हजार रिक्त पदों पर नियुक्ति किए जाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा है कि वैसे सभी नियुक्तियां जो प्रक्रियाधीन हैं, उन नियुक्ति प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाए।सीएम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में मानव संसाधन का अभाव होने से विभागीय कार्यक्षमता के साथ-साथ सरकार की जनहित में संचालित योजनाओं-परियोजनाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। सभी नियुक्तियां निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत पूरी कर ली जाए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में 5 हजार पुलिस और 583 उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रियाओं में भी तेजी लाने का निर्देश दिया है।
बैठक में मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि 583 उत्पाद सिपाही की दौड़ प्रक्रिया जुलाई माह 2024 के अंत तक तथा 5 हजार पुलिस बहाली की दौड़ प्रक्रिया 15 अगस्त 2024 तक पूरी कर ली जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सिरमटोली से मेकॉन चौक तक बनाए जा रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करें. निर्माण कार्य में अगर कोई बाधा पहुंच रही है तो उसका जल्द समाधान निकालकर कार्य प्रगति में तेजी लाएं।
मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण कार्य भी जल्द पूरा करें, अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार से निर्माण कार्य में विलम्ब न हो यह सुनिश्चित करें।
संबंधित समाचार
Pratap Singh
October 23, 2026
Pratap Singh
October 23, 2026




