---Advertisement---

झारखंड विधानसभा में मॉनसून सत्र के दूसरे दिन हंगामे की भेंट चढ़ी सदन की कार्यवाही, शोरगुल के बीच पढ़ी शुन्यकाल की सूचनाएं।

On: July 31, 2023 9:05 AM
---Advertisement---

रांची :- 2 दिन के अवकाश के बाद आज झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत हुई, लेकिन शुरुआत होने से पहले ही सत्र हंगामे की भेंट चढ गया, जिसके बाद 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। वहीं, 1 अगस्त तक कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।
2 बजे निर्धारित समय से सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई जहां ध्यानाकर्षण के दौरान विधायक सरयू राय ने निजी स्कूलों को लेकर जारी सरकार के आदेश में संशोधन करने की बात कही। इस दौरान भाजपा के विधायक वेल तक चले आए। विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने उन्हें बैठने को कहा, लेकिन वे हंगामा करते रहे। इसके बाद सदस्यों ने बारी- बारी से शोरगुल के बीच शून्यकाल की सूचनाएं पढ़ीं। इसी दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट सदन पटल पर रखा गया। 11988 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश होने के साथ ही सदन की कार्यवाही कल यानी मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बता दें कि मानसून सत्र शुरू होने से पहले सदन के बाहर कांग्रेस के विधायकों ने इंडिया के बैनर तले मणिपुर की घटना को लेकर हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस के विधायकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और भाजपा विधायक समरी लाल के बीच पार्टी के चरित्र को लेकर बहस भी हुई। समरी लाल ने इंडिया को इंदिरा की पार्टी कहा तो वहीं इरफान ने भाजपा का आदिवासी विरोधी बताया। हालांकि हंगामे के बीच निर्धारित समय से सदन शुरू हुआ। सदन शुरू होते ही भाजपा की ओर से हंगामा किया गया। माले विधायक विनोद सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा। उन्होंने थानों में महिला दारोगा की नियुक्ति को लेकर भी सवाल पूछा। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया कि इस दिशा में काम हो रहा है। प्रश्नकाल में विधायक प्रदीप यादव ने मणिपुर की घटना का जिक्र किया और केंद्र सरकार को संज्ञान लेने को कहा। वहीं, इसके बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

57वें ब्रह्मोत्सवम् के पाँचवें दिन शेष वाहन पर विराजमान होकर भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी ने दिए भक्तों को दिव्य दर्शन

बैंगलुरू इंटक के कार्यकारिणी की बैठक शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद व महामंत्री आरके सिंह

मिक्स जेंडर क्रिकेट सीरीज विजेता बनी चिरुडीह की सीता सोहराय एकादश,3 मैचों की श्रृंखला में काजल आर्टिस्ट एकादश को 2-0 से हराया

फिर से एक बार पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ध्वस्त, पेयजल आपूर्ति बाधित,भीषण गर्मी में जनता त्रस्त