---Advertisement---

मोहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ हुई छेड़छाड़, पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी…

On: July 31, 2023 9:09 AM
---Advertisement---

पलामू :- जिले में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में 18 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना चैनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को उस समय हुई जब मुहर्रम का एक जुलूस शाहपुर, कल्याणपुर और कंकारी जैसे इलाकों से होकर गुजरा। यह क्षेत्र राजधानी रांची से करीब 175 किलोमीटर दूर स्थित है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) ऋषभ गर्ग ने कहा कि जुलूस के दौरान संगीत बजाया गया और राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया, ध्वज के साथ कथित छेड़छाड़ का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की।

उन्होंने कहा कि ध्वज के रंग राष्ट्रीय ध्वज के समान ही थे, लेकिन उसमें अशोक चक्र गायब था। एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा, ‘‘अशोक चक्र के स्थान पर उर्दू में कुछ शब्द लिखे थे और नीचे तलवार का निशान था। 13 नामजद समेत 18 लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।”

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पटमदा:समाजसेवी स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा का उद्घाटन भाजपा नेता अभय सिंह ने किया

जमशेदपुर: ग्राम सभा कीताडीह में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनी

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर समाजसेवी बंटी सिंह और समर्थकों का धरना प्रदर्शन,जमकर नारेबाजी,क्यूआरटी पहुंची

रांची:जमशेदपुर की लड़की को बर्थडे पार्टी में बॉयफ्रेंड ने नशीला पिज़्ज़ा खिलाया और फिर की दरिंदगी,गिरफ्तार

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव:3 सीटों के लिए 5 उम्मीदवारों ने ली नामांकन पत्र

सुंदरनगर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बाल अधिकार,बाल विवाह,पोक्सो विषयों पर चित्रांकन,निबंध,क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित