झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर हाड़ कंपाएगी ठंड, 15 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी

ख़बर को शेयर करें

Jharkhand Weather: राज्य में पिछले कई दिनों से कनकनी भरी ठंड का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में सबसे कम 4.4℃ तापमान रांची के कांके में दर्ज किया गया है। वहीं, राज्य का अधिकतम तापमान चाईबासा में 28℃ रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है। इसके बाद 8 जनवरी से फिर कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

इधर, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए राज्य के 15 जिलों में घने कुहासे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र, रांची ने गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यहां पर खासतौर पर सुबह में 9:00 तक घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इन जिलों में शीतलहर का प्रकोप भी देखने को मिलेगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।