झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड के इन जिलों के लोग रहें सावधान, भारी बारिश का अलर्ट जारी

ख़बर को शेयर करें

Jharkhand Weather Update: झारखंड के दक्षिणी भाग के सभी छह जिलों के लिए रविवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची समेत नौ जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को खूंटी, सरायकेला, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, गुमला में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। जबकि रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, चतरा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा में अगले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के मध्य एक व्यापक निम्न दबाव क्षेत्र बना है। यह अगले दो दिनों के दौरान झारखंड से होकर गुजरेगा। इस सिस्टम के कारण राज्य में अगले चार दिनों तक मानसून की सक्रियता बढ़ेगी और बारिश होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।