झारखंड

झारखंड की बेटी ने रचा इतिहास, दुनिया की सबसे ऊंची चोटी के बेस कैंप तक पहुंची

झारखंड वार्ता

रांची: 9 वर्षीया टियाना बुधिया दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचने वाली झारखंड की सबसे कम उम्र की बेटी बन गई हैं। टियाना 5 अक्टूबर 2023 को माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंची, जो 5364 मीटर (17598 फीट) की ऊंचाई पर है। उसने अपने पिता अनिरुद्ध बुधिया के साथ 11 दिनों में 130 किमी से अधिक की दूरी तय की। उनके साथ मयंक आर्य, आदित्य बुधिया, डॉ. कुशाग्र महनसरिया, अभिषेक तनेजा, हितेश भगत और कनिष्क पोद्दार भी थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!