झारखंड

झारखंड के पहले DGP शिवाजी महान कैरे का निधन

रांची: झारखंड के पहले डीजीपी शिवाजी महान कैरे के निधन पर पुलिस मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया ꫰ जहां मौजूद आईपीएस अधिकारियों ने दिवंगत शिवाजी महान कैरे को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ꫰ ईमानदार और कर्मठ आईपीएस माने जाने वाले शिवाजी महान कैरे झारखंड राज्य के निर्माण के समय राज्य के पहले डीजीपी थे ꫰

11 जून 1945 को उत्तर प्रदेश में जन्मे कैरे ने गणित विषय के साथ स्नातकोत्तर तक की शिक्षा प्राप्त की ꫰ शिक्षा के क्षेत्र में विलक्षण प्रतिभा के कारण वर्ष 1967 में इनका चयन भारतीय पुलिस सेवा में हुआ ꫰

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!