---Advertisement---

जलापूर्ति में समस्याओं के खिलाफ जिप पूर्णिमा मलिक ने एग्जीक्यूटिव इंजी०को मांग पत्र सौंपा

On: March 5, 2025 5:20 AM
---Advertisement---

कार्यपालक अभियंता ने जल्द से जल्द समाधान का दिया आश्वासन

गर्मी के पूर्व तक समाधान न होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनिल कुमार को जिला परिषद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मलिक जी के नेतृत्व में पांच सूत्री मांग पत्र दिया गया.

जिसमें बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए , परसुडीह तिरिलटोला बस्ती में पाइपलाइन कनेक्शन जल्द से जल्द जोड़ दिया जाए, परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बहुमंजिलो फ्लैट में पाइपलाइन कनेक्शन दिया जाए, परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जगह से लीकेज होने के वजह से सड़क पर लगातार पानी बहाव को रोकथाम के लिए मांग पत्र दिया गया जिसे अविलंब सुधार करने की मांग किया गया.


कार्यपालक अभियंता ने जल्द से जल्द सभी कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया गया जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक जी ने बताएं कि हमारी मांगों को गर्मी से पूर्व नहीं किया गया तो जोर दार आंदोलन करेंगे जिसकी जवाब देही विभागीय पदाधिकारी होंगे.

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित थे मानिक मलिक, संजय सिंह, गोपाल मुखर्जी, मोनू तिवारी, गौरव घोष, राकेश दास, विक्की सोनकर, बिल्टू सरकार ,आलोक दे ,आदि लोग उपस्थित।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now