---Advertisement---

झामुमो और कांग्रेस पेपर लीक माफिया कर रहे हैं पैदा,सरकार बनते छोड़ेंगे नहीं:पीएम मोदी

On: November 10, 2024 9:30 AM
---Advertisement---

बोकारो: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने उतरे और कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के घर नोटों का पहाड़ मिला है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड को लूटना चाहती है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है पेपर लीक करवा रही है और पेपर लीक माफिया पैदा कर रही है। एनडीए की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार्यों को नहीं छोड़ेंगे सजा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोकारो के चंदनकियारी में एनडीए प्रत्याशी अमर कुमार बावरी के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे। जहां उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उम्र पड़ी थी।

उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस झारखंड के विकास में बाधक बन रही है। झारखंड में एनडीए की सरकार बनना तय है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी एकता को तोड़ना चाहती है। ओबीसी आरक्षण खत्म करना चाह रही है। सत्ता पाने के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा कुछ भी कर सकती है।

उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली से बटन दबाता हूं और पैसा किसानों के खाते में आ जाती है किसानों को कमीशन नहीं पर देना पड़ रहा है। भ्रष्टाचार्यों को छोड़ेंगे नहीं सजा जरूर मिलेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड में बंद कारखाने खुल रहे हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर