---Advertisement---

झामुमो ने स्वतंत्रता सेनानी की स्मृति में खोला पनशाला, गर्मी में राहगीरों को मिली राहत

On: May 17, 2025 2:15 PM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम विलास पांडेय की स्मृति में डाकबंगला स्थित गिरिवर पांडेय चौक पर पनशाला की शुरुआत की गई। पनशाला का उद्घाटन झामुमो के वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय ने किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, पार्टी कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर राहगीरों को शीतल जल और मीठा खिलाकर गर्मी से राहत दी गई। भीषण गर्मी में यह पहल राहगीरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। मौके पर उपस्थित लोगों ने झामुमो की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और आम लोगों की जरूरतों को प्राथमिकता देने की मिसाल कायम करते हैं।

वरिष्ठ नेता मुक्तेश्वर पांडेय ने कहा, आज जिस तरह से लू और चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हो रहे हैं, ऐसे में पेयजल की व्यवस्था करना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी बनती है। यह पनशाला स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय राम विलास पांडेय की स्मृति को जनसेवा से जोड़ने का एक प्रयास है। वे आजीवन जनहित के लिए संघर्ष करते रहे, हम उन्हीं के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की जनहितकारी पहलें आगे भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को राहत मिले।

मौके पर अमरनाथ पांडेय, बंगाली सिंह, देवेन्द्र सिंह, बिपिन सिंह, मनोज डॉन, बिनोद पाल, धीरज सहारा, बसंत प्रसाद, मदन सिंह, मनोज सिंह, चंचल सिंह, राणा सिंह समेत कई स्थानीय लोग व पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पहली बारिश में ही खुली नगर पंचायत की पोल, जलजमाव से जंगीपुर बस्ती टोला बना तालाब

पहले बड़े भाई के लिए मांगा था वोट, अब खुद बनेंगे दावेदार; भवनाथपुर की सियासत में नई पटकथा लिख रहे दीपक प्रताप देव

श्री बंशीधर की नगरी से प्रदेशभर में योग विस्तार का संकल्प, गांव-गांव तक पहुंचेगा योग अभियान

भवनाथपुर की राजनीति में बड़ा भूचाल: विधायक अनंत प्रताप देव से अलग हुए दीपक प्रताप देव, बोले- हेमंत सोरेन ही हमारे नेता

12 वर्ष पुराने हत्या के मामले में विशुनपुरा के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास

रमना के छह दोषियों को सात वर्ष पुराने हत्या मामले में उम्रकैद, अदालत ने 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया