---Advertisement---

भाजपा की दिल्ली जीत पर झामुमो का तीखा हमला,EC,ED और CBI गठबंधन की जीत

On: February 9, 2025 1:18 PM
---Advertisement---

रांची: दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की पहली प्रतिक्रिया आ गई है और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा भारतीय जनता पार्टी की जीत निर्वाचन आयोग प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो की जीत है।

पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव के नतीजे पहले ही तय हो गए थे, जब भाजपा ने चुनी हुई सरकार के अधिकार एलजी (उपराज्यपाल) को हस्तांतरित कर दिए थे।

‘भाजपा अपने वादे निभाए, दिल्ली को प्रदूषण से बचाए’

सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अब जब पार्टी दिल्ली में सत्ता में आ गई है, तो उसे यमुना नदी और आसपास के इलाकों में फैले प्रदूषण से जनता को राहत दिलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1998 में भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन 25 साल बाद भी यह वादा अधूरा है।

‘झारखंड के चुनाव नतीजों से भाजपा ने ली

JMM महासचिव ने कहा कि भाजपा ने झारखंड केJMM महासचिव ने कहा कि भाजपा ने झारखंड के चुनावी नतीजों से सबक लिया है। राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ‘मंईयां योजना’ की सफलता को देखते हुए भाजपा अब दिल्ली में भी महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की यह योजना आने वाले दिनों में कई अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी प्रभाव डाल सकती है।झामुमो नेता ने आगे कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा को जनता के हित में कार्य करना चाहिए, न कि सत्ता पाने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करना चाहिए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

अब पेट्रोल पंप से नहीं होगी मनमानी खरीदारी,डीजल 200 लीटर की सीमा तय

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

सिंगर गुरु रंधावा के जिम में ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत,लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेवारी! बोला यह तो सिर्फ ट्रेलर