जन की बातजमशेदपुरझारखंड

जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड से रेलवे फाटक तक‌ खराब लाइटों की मरम्मति JNAC ने की

ख़बर को शेयर करें

खराब पड़ी 10 स्ट्रीट लाइट की हुई मरम्मत :करनदीप सिंह

जमशेदपुर: टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड से रेलवे फाटक तक पूरी खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत हुई देखा जाता की नीचे फाटक जाने वाले रोड में रात के समय में सुनसान हो जाने के कारण बहुत अड्डे बाजी होती थी और चोरी का भी डर बना हुआ रहता था।

सूचना मिलते ही समाजसेवी करनदीप सिंह ने इसकी जानकारी जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया. JNAC में दी और कहा की जल्द से जल्द इसकी मरम्मत करवाई जाए जो रात के समय में राहगीरों को भी आने-जाने में इस रोड से दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसीलिए आज सभी लाइटों की मरम्मत करवाई गई। और 20 नई स्ट्रीट लाइट की मांग करनदीप सिंह जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया से की है।

मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, गोल्डी, राहुल, बजरंगी उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।