{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर: जेएनयू प्रकरण में कथित रूप से 11 छात्राओं के रेप के आरोपी मणिपुर से कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल के खिलाफ कांग्रेस हाई कमान से कार्रवाई की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला विंग भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू के नेतृत्व में भाजपाई जी टाउन मैदान से रैली निकाल कर बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे। इसी दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी हाथापाई पथराव की खबर है। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा है। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी मौके पर पहुंचे और बोचा संभाल लिया किसी तरह समझा बुझाकर दोनों पक्षों को हटाया गया। उसके बाद उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
इधर दूसरी ओर घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच अब सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। कांग्रेस का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी महिला विंग के वहां पहुंचने के पहले महिला कांग्रेस विंग उन्हें गुलाब फूल देने के लिए तैयार थी।प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने इस घटनाक्रम पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जब यह सर्वविदित था कि भाजपा की महिला विंग द्वारा कांग्रेस कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाना है, तो इस कार्यक्रम में भाजपा के पुरुष नेताओं के पहुंचने का औचित्य क्या था? उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन करना सभी राजनीतिक दलों का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर अव्यवस्था फैलाना, मारपीट करना, लाठी चलाना और पत्थरबाजी करना किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए प्रदर्शनकारियों का लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप स्वागत करने की तैयारी की गई थी। ऐसे माहौल में कथित तौर पर हिंसक स्थिति उत्पन्न होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। राजनीतिक मतभेदों को हिंसा में बदलना लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के विरुद्ध है।
श्री कमलेश ने कहा कि जमशेदपुर अपनी शांति, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के लिए जाना जाता है। ऐसे में यदि कुछ भाजपा के लोग राजनीतिक गतिविधियों के दौरान हिंसक व्यवहार कर शहर की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लाठीबाजी, पत्थरबाजी और मारपीट की घटना में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लोकतंत्र में किसी भी राजनीतिक दल को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। महिलाओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसलिए इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कानून सम्मत कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, शांतिपूर्ण विरोध और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हिंसा और डर का माहौल बनाकर राजनीतिक विरोध को दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस घटना पर कड़ा प्रतिवाद व्यक्त करते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच, दोषियों की पहचान और अविलंब कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा कांग्रेसी कतिपय भाजपा नेता के हाथ में पत्थर का फोटो जारी कर कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी का चरित्र उजागर हो रहा है।
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी भी सोशल मीडिया पर कांग्रेस पर पूरे देश भर में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है और भाजपा वाले कांग्रेस नेता के हाथ में पत्थर लिया फोटो जारी कर आरोप लगा रहे हैं कि महिलाओं के हाथ में फूल आगे था और पीछे पत्थर लेकर खड़ा थे कांग्रेसी।
भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा है कि बिष्टुपुर में भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों द्वारा सुनियोजित तरीके से की गई पत्थरबाजी घोर निंदनीय है। इस हमले में जमशेदपुर महानगर के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
सत्ता से दूर होते ही कांग्रेस की बौखलाहट साफ दिखाई देने लगी है। जिस तरह कभी कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती थीं, वैसा ही दृश्य आज कांग्रेसियों ने बिष्टुपुर की सड़कों पर दिखाया है।
महिलाओं के हक, अधिकार और न्याय की आवाज उठाने वालों पर सुनियोजित तरीके से पत्थर बरसाकर कांग्रेस विरोध की आवाज को दबाना चाहती है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस की इस कायरतापूर्ण हरकत से डरने वाले नहीं हैं। हमारे सभी घायल कार्यकर्ताओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ।
पूर्वी सिंहभूम जिला भाजपा मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने कहा है कि कांग्रेस झारखंड को पश्चिम बंगाल बनाना चाहती है, एक समय टीएमसी भी बंगाल में यही कर रही थी, जनता ने सही जगह पहुंचा दिया। अब झारखंड में कांग्रेस का भी यही हाल होने वाला है।






