---Advertisement---

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक संपन्न, झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की उठायीं मांग

On: July 26, 2024 11:42 AM
---Advertisement---

रांची :- संयुक्त किसान मोर्चा झारखंड की बैठक किसान महासभा कार्यालय रांची में बी,एन, सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई,बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की उठायी मांग।अब तक 10 प्रतिशत से कम रोपनी ही हो पायी है।केन्द्रीय बजट के खिलाफ 30 जुलाई को राज्यव्यापी बजट की प्रतियां गांवों, प्रखंडो, जिलों में पूतला दहन करने 9 अगस्त को कारपोरेट भारत छोड़ो आंदोलन करने तथा 17 अगस्त को राज्य स्तरीय किसान कन्वेंशन करने का निर्णय लिया गया। झारखंड में स्थानीय नियोजन नीति,जमीन लूट के खिलाफ,खनिज संपदा में किसानों की हिस्सेदारी,विस्थापन, वनपटटा,गैरमजुरवा जमीन में रसीद काटने पर रोक, सुखाड़, महंगाई, बेरोजगारी, हाथियों का आतंक आदि मुद्दों को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन,एवं कृषि मंत्री के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो, महासचिव सुरजीत सिन्हा,संयुक्त सचिव असीम सरकार,किसान महासभा के महासचिव पूरन महतो,अध्यक्ष बी,एवं सिंह, हिरा गोप,अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य महासचिव पुष्कर महतो, क्रान्ति कारी मजदूर – किसान यूनियन के गुगल पाल, बृजनंदन मेहता,अनिल मिस्त्री, राजेन्द्र चौधरी,एच,जे, के के शंभू महतो आदि उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now