झारखंड

JPSC Civil Services Mains 2024: जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, इस तारीख तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

ख़बर को शेयर करें

JPSC Civil Services Mains 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब 14 जून, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट- jpsc.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 संभावित रूप से 22 से 24 जून, 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 342 रिक्तियों को भरा जाएगा।

पात्रता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अनारक्षित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए ऊपरी आयु सीमा 35 वर्ष तक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए

परीक्षा पैटर्न

प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में सेट किए जाएंगे। परीक्षा में 200 अंकों के दो अनिवार्य पेपर शामिल होंगे। प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय प्रश्न) के होंगे।

ऐसे करें आवेदन

• उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।


• होमपेज पर सिविल सर्विसेज मेन्स 2024 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।


• लॉग इन करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

• फॉर्म भरकर और सबमिट करें।

• आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।