---Advertisement---

JPSC CSE Final Result: झारखंड सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, आशीष अक्षत ने किया टॉप

On: July 25, 2025 6:17 AM
---Advertisement---

JPSC CSE Final Result 2025: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में आशीष अक्षत ने टॉप किया है। उनके बाद अभय कुमार दूसरे और रवि रंजन कुमार तीसरे स्थान पर रहे। अन्य टॉप रैंकर्स में गौतम गौरव (4), श्वेता (5), राहुल कुमार विश्वकर्मा (6), रोबिन कुमार (7), संदीप प्रकाश (8), स्वाति केशरी (9) और राजीव रंजन (10) स्थान पर हैं।

मुख्य परीक्षा में सफल घोषित किए गए कुल 864 अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 340 के करीब कैंडिडेट सफल हुए हैं। इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कुल 342 पदों पर भर्तियां की जानी है।

निम्न पदों पर सरकारी नौकरी मिलेगी


उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 207
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) – 35
राज्य कर पदाधिकारी – 56
कारा अधीक्षक – 2
झारखंड शिक्षा सेवा (कैटेगरी-2) – 10
जिला समादेष्टा – 1
सहायक निबंधक – 8
श्रम अधीक्षक – 14
प्रोबेशन पदाधिकारी – 6

उत्पाद निरीक्षक – 3

ऐसे चेक करें रिजल्ट

• JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।


• होम पेज पर दिए गए संयुक्त सिविल सेवा- 2023 फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।


• रिजल्ट पीडीएफ के रुप में स्क्रीन पर आ जाएगा।


• नाम और रोल नंबर से नतीजे चेक करें।

• अब प्रिंट निकाल लें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत के दिल्ली दौरे से झारखंड की सियासत गरम,राज्यसभा चुनाव के बाद होगा खेला!

विश्व रक्तदाता दिवस 15 जून को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल सुरक्षित रक्तदान शिविर

जमशेदपुर:टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) में 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!