---Advertisement---

JPSC PCS: झारखंड में DSP और डिप्टी कलेक्टर समेत 103 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

On: February 6, 2026 9:25 PM
---Advertisement---

JPSC Civil Services Recruitment: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 14 फरवरी 2025 शाम 5 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2025 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

आयु सीमा

इस भर्ती प्रक्रिया में विभिन्न वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है।

EWS वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष
पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष
महिला अभ्यर्थियों के लिए 38 वर्ष
SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष

इसके अलावा, दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनके संबंधित वर्ग में 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट और पूर्व सैनिकों को 5 वर्ष की आयु छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता

JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। विषय की कोई बाध्यता नहीं है, यानी किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन की प्रक्रिया कुल तीन चरणों में पूरी की जाएगी

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
मुख्य परीक्षा (Mains)
साक्षात्कार (Interview)

प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

मेंस परीक्षा का पैटर्न

मेंस परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी का 100 अंकों का क्वालिफाइंग पेपर होगा, जिसमें कम से कम 30 अंक लाना अनिवार्य है। इस पेपर के अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। इसके अलावा 950 अंकों के पांच मुख्य प्रश्न पत्र होंगे। मेंस परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

शारीरिक योग्यता (DSP एवं अन्य पदों के लिए)

कुछ पदों, विशेषकर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के लिए शारीरिक मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं

पुरुष उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई सामान्य, पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग में 165 सेमी और SC/ST वर्ग में 162 सेमी

महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में 155 सेमी और SC/ST वर्ग में 152 सेमी

पुरुषों के लिए सीना सामान्य वर्ग में 81 सेमी और SC/ST वर्ग में 79 सेमी होना आवश्यक है।

परीक्षा संभावित तिथियां

प्रीलिम्स परीक्षा: 8 मार्च 2026 (प्रस्तावित)
मेंस परीक्षा: 2, 3 और 4 मई 2026
इंटरव्यू: 16 से 19 जून 2026 के बीच संभावित

इस भर्ती के तहत राज्य के कई अहम पद शामिल किए गए हैं

पुलिस उपाधीक्षक (DSP) – 42 पद
उप समाहर्ता (डिप्टी कलेक्टर) – 28 पद
सहायक नगर आयुक्त – 10 पद
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी – 10 पद
प्रोबेशन पदाधिकारी – 4 पद
सहायक निदेशक (समाज कल्याण) – 3 पद
जिला समादेष्टा – 2 पद
सहायक निबंधक – 2 पद
काराधीक्षक – 2 पद


श्रेणीवार पदों का आरक्षण

अनारक्षित वर्ग – 50 पद
अनुसूचित जनजाति (ST) – 26 पद
अनुसूचित जाति (SC) – 7 पद
अत्यंत पिछड़ा वर्ग – 6 पद
पिछड़ा वर्ग – 8 पद
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 6 पद

JPSC सिविल सेवा भर्ती 2025 झारखंड के युवाओं के लिए प्रशासनिक सेवा में जाने का सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now