---Advertisement---

मई तक जेपीएससी रिजल्ट जारी करे अन्यथा जून आंदोलन का महीना होगा : देवेन्द्रनाथ महतो

On: May 17, 2025 2:16 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल परीक्षाफल प्रकाशन मामला लगातार आज दूसरे दिन राजभवन तक पहुंचा। आज (शनिवार) को ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ महतो समेत पांच सदस्यीय शिष्ट मंडली महामहिम राज्यपाल महोदय संतोष गंगवार जी से मुलाकात किया। 11 वीं से 13 वीं सिविल सेवा, फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर, फूड सेफ्टी सिक्योरिटी ऑफिसर,असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति व अन्य मामले को लेकर विस्तृत जानकारी अवगत कराया गया। राज्यपाल महोदय ने टेलिफोनिक वार्ता करते हुए आयोग से परीक्षाफल प्रकाशन में विलंब का कारण जवाब तलब और यथाशीघ्र रिजल्ट प्रकाशन का निर्देश दिया। आयोग ने रिजल्ट प्रकाशन पर सकारात्मक आश्वाशन दिया।


मौके पर प्रेस संबोधन करते हुए देवेन्द्र नाथ महतो ने रिजल्ट प्रशासन में हुए इस भारी विलंब का सरकार पर उदासीन रवैया का आरोप लगाया। रिजल्ट में विलंब होना सेटिंग-गेटिंग व धांधली का दुर्गंध है। कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आयोग मई महीने के अंत सप्ताह तक परीक्षाफल जारी करे अन्यथा जून महीने में छात्र व अभिभावकों के सहयोग से हमारा संगठन बृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। गवर्नर से मुलाकाती के छात्र शिष्टमंडली में देवेंद्र नाथ महतो, सत्यनारायण शुक्ला, हर्षित सिंह, श्याम तिवारी, चंदन कुमार रजक, अजित महतो मौजूद रहे।

बताते चलें कि सिविल सर्विसेज अभ्यर्थी पिछले 10 दिनों से अपने मांगों को लेकर अनशन आमरण पर बैठे हुए थे। कल शुक्रवार को डुमरी विधायक जयराम महतो ने गवर्नर महोदय से मुलाक़ात कर सकारात्मक आश्वासन के साथ आंदोलन को रोका। संपूर्ण सफल वार्ता हेतु पुनः आज राजभवन से बुलावा किया गया था जो सफल रहा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह