

रांची:- जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा का आयोजन कल से विभिन्न शहरों में होने वाला है। कल के बाद इसका आयोजन 4 फरवरी को होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले आयोग ने सीजीएल के एक एग्जाम सेंटर के एड्रेस को संशोधित किया है। आयोग ने नोटिस जारी कर कहा है कि पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले के एक परीक्षा केंद्र सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल (वेन्यू कोड 352) का पता परीक्षा में शामिल होने वाले एडमिट कार्ड में साकची जमशेदपुर छपा हुआ है। इस सेंटर के अभ्यर्थियों के लिए केंद्र का विस्तृत पता इस प्रकार है – सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल (वेन्यू कोड 352), खरकई लिंक रोड, बिस्तुपुर, जमशेदपुर – 831001
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




