---Advertisement---

JSSC CGL Paper Leak: अल्बर्ट एक्का चौक पर जेएसएससी और राज्य सरकार के खिलाफ अभ्यर्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

On: January 29, 2024 3:43 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- सोमवार को राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेएसएससी के कैंडिडेट्स ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी चेयरमैन का विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कैंडिडेट्स का कहना था कि झारखंड सरकार होनहार युवाओं का भविष्य खराब करने पर तूली हुई है। कई वर्षों के बाद जेएसएससी की परीक्षा ली गई। कैंडिडेट्स परीक्षा देने के बाद घर भी नहीं पहुंचे थे कि परीक्षा स्थगित करने का नोटिस जारी हो गया। इससे सरकार की मंशा साफ झलकती है। साथ ही यह भी पता चलता है कि सरकार योग्य कैंडिडेट्स के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार परीक्षा ढंग से और पारदर्शी तरीके से नहीं कराती है तो उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इसके अलावा कुछ कैंडिडेट्स का कहना था कि हमलोग सालों से जेएसएससी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पिछली बार भी जेएसएससी की परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे। झारखंड सरकार मौन है और उम्मीदवारों में निराशा है। इतनी मेहनत करने के बाद भी जब परीक्षा ही क्लियर न हो तो फिर क्या कहा जा सकता है। कैंडिडेट्स ने यह भी कहा कि किस तरह से हमलोग एग्जाम देने के लिए अलग-अलग सेंटरों पर गए। किसी को ठीक से खाना नहीं मिला तो कोई ट्रेन में बैठकर ही सेंटर तक पहुंचा। लेकिन सरकार को हमारी परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी