---Advertisement---

JSSC CGL PAPER LEAK : रांची पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, विधानसभा के अवर सचिव सहित 3 गिरफ्तार

On: February 11, 2024 3:35 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- जेएसएससी पेपर लीक मामले में राँची पुलिस की एसआईटी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में एसआईटी ने झारखण्ड विधानसभा के एक अवर सचिव सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई कागजातों के साथ साथ ब्लैंक चेक भी बरामद किया गया है।

झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (जेएसएससी) प्रश्न पत्र लीक मामले राँची पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस मामले में झारखण्ड विधानसभा के अवर सचिव मो. शमीम और उसके दो बेटों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में राँची एसएसपी ने चार अलग अलग टीमें बनाई थी, जिसके बाद इस मामले में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, इसी दौरान मो. शमीम के बारे में पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद शमीम के साथ-साथ उसके दो बेटों को धर दबोचा गया। वही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।सूत्रों के अनुसार इस मामले में अवर सचिव के कई और रिश्तेदार शामिल है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन