---Advertisement---

JSSC ने जूनियर ट्रांसलेटर के 13 पदों पर निकाली भर्ती, 5 जुलाई से भरे जाएंगे फॉर्म

On: June 27, 2025 1:04 PM
---Advertisement---

JSSC Junior Translator Recruitment 2025: झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अंतर्गत झारखण्ड कनिष्ठ अनुवादक (जूनियर ट्रांसलेटर) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कार्मिक विभाग में झारखंड राजभाषा संवर्ग में जूनियर ट्रांसलेटर के 13 पदों पर नियुक्त होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई से 4 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2025 (मध्यरात्रि तक) है। वहीं फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त 2025 (मध्यरात्रि तक) है। आवेदन में संशोधन करने की सुविधा 9 से 10 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगी।

कुल पदों का विवरण

अनारक्षित वर्ग (General): 6 पद

अनुसूचित जनजाति (ST): 3 पद

अनुसूचित जाति (SC): 1 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 1 पद

पिछड़ा वर्ग (BC): 1 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 1 पद

आवेदन शुल्क

GEN/OBC/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 50 रुपए आवेदन शुल्क लगेगा।

कैसे करें आवेदन

• उम्मीदवार सबसे पहले JSSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in में जाएं।

• अब होम पेज पर Application Form Apply link क्लिक करें।

• इसके बाद Onlline Apply for “Jharkhand Junior Translator Competitive Examination- 2023” में क्लिक करें।

• फिर Registration करें।

• रजिस्ट्रेशन के बाद  लॉगिन करके फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

• अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

• अंत में फॉर्म को सबमिट कर के प्रिंट आउट अपने पास रखें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

आजसू पार्टी ने स्वर्गीय विष्णु चरण महतो को दी श्रद्धांजलि, आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी